करौली में अमीनुद्दीन के भवन पर हो रही कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार दोपहर 2:00 बजे सौंप गए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अमीनुद्दीन खान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अमानुद्दीन खान को करौली दंगों में अचानक शामिल करना राजनितिक षड्यंत्र बताया है।