टिकारी: टिकारी के छठमा में लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य उपकेंद्र का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Tikari, Gaya | May 23, 2026 छठवां में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन शनिवार दोपहर स्त्रानीय मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी चिकित्सक द्वारा संचालित किया गया। जिसके माध्यम से दर्जनों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवाए उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधा बहाल होने खुशी जाहिर की।