जगदलपुर: बस्तर दशहरा: फूल रथ की अंतिम परिक्रमा संपन्न, अब बाहर रैनी की तैयारी
ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अंतर्गत सोमवार को रात साढ़े 9 बजे फूल रथ की छठवीं औरअंतिम परिक्रमा पूरी हुई। यह आयोजन बस्तर की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अंतिम परिक्रमा में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, कलेक्टर श्री हरीस एस शामिल हुए।