स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार अपराह्न करीब 2 बजे प्राथमिक विद्यालय चकनयापाड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में जल सहिया द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया| साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं को स्वच्छता के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई एवं स्वच्छता का संकल्प लिया गया|