सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट जंगल में एक सड़क हादसा हुआ। बिछिया-मिहीपुरवा मार्ग पर मोटे बाबा नामक स्थान के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने सुजौली पुलिस को सूचित किया।