बक्सर: रामरेखा घाट पर हादसा, गंगा नदी में डूबे चार युवक, दो की मौत, एक रेफर
बक्सर के रामरेखा घाट पर रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे अपराह्न में दर्दनाक हादसा हो गया है। मछली पकड़ने गया चार युवक गंगा नदी में डूब गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने गोताखोरों के मदद से डूबे हुए युवाओं को पानी से निकला। चारों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।