बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में DM ने वेंडर्स को तेजी लाने के दिए निर्देश
मंगलवार को डीआईओ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान डीएम ने योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सभी संबंधित अधिकारियों को वेंडर्स को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।