दुधि: चपकी गांव में नहाने गई किशोरी का शव कुएं में मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में नहाने गई एक किशोरी का शव कुएं में मिला।बताया जा रहा है कि चपकी गांव निवासी रामाशंकर गुप्ता की पुत्री 15 वर्षीय कुमारी आंचल रविवार दोपहर कुएं में नहाने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब तीन बजे घर से लगभग 40 मीटर दूर एक कुएं के पास शैम्पू और कपड़े मिले।