मुरैना नगर: वनरक्षक हत्या पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चंबल में हड़कंप, मुरैना प्रशासन ने गिनाई अवैध रेत पर उपलब्धियां
मुरैना में वनरक्षक की हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चंबल क्षेत्र में रेत खनन पर सख्ती बढ़ी।जिला प्रशासन ने बताया कि वन, खनिज,पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई की।अभियान में 21 खनन,100 परिवहन,13 भंडारण मामले दर्ज हुए।76 वाहनों की जांच में 5 जब्त किए गए।7.21 लाख जुर्माना,12 FIR और 41 आरोपियों पर कार्रवाई।