पीलीबंगा: पीलीबंगा में महिलाओं और बच्चियों से अभद्रता के आरोप में एक व्यक्ति की सरेबाजार पिटाई, बच्चियों ने दिखाया साहस
पीलीबंगा में राह चलती बच्चियों और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में एक व्यक्ति को सरेबाजार लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों आज गुरुवार को बताया कि बच्चियों एवं महिलाओं ने पहले आरोपी का विरोध किया, जिसके बाद कुछ राहगीरों ने भी हस्तक्षेप किया और आरोपी की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो पीलीबंगा में बड़ी तेजी से प्रकाशित हो रहा है।