गोरखपुर: पूर्व महापौर प्रत्याशी ने निबंधन कार्यालय द्वारा बढ़ाए गए स्टांप शुल्क पर जताई चिंता, कम करने की मांग की
नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी नवल किशोर नथानी ने निबंधन कार्यालय में बढ़ते स्टांप शुल्क को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।उनका कहना है कि इससे आम जनता और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।उन्होंने कहा वर्तमान में किरायेदारी एग्रीमेंट पर लगने वाला स्टांप शुल्क बहुत अधिक है,40,000 मासिक किराये के 10 साल के एग्रीमेंट पर कुल 57 लाख रुपये की मालियत हो रही है।