जलालाबाद: जलालाबाद में दुकान से ई-रिक्शा की बैट्री चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
शाहजहाँपुर, जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी गौरव वर्मा (पुत्र रामसेवक वर्मा) की बैट्री दुकान 'जगदीश गन हाउस' (बरेली रोड) से बीती रात करीब 1:45 बजे अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा (नंबर UP278T6352) की बैट्री चुरा ली। गौरव ने बताया कि घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और वीडियो उनके पास सुरक्षित है