मुज़फ्फरनगर: किसान समाधान दिवस में गरमाया माहौल, भाकियू जिलाध्यक्ष ने बिजली विभाग को दी खुली चेतावनी और आंदोलन व तालाबंदी की दी धमकी
किसान समाधान दिवस उस समय गरमा गया जब भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और खुली चेतावनी दी। किसानों ने गन्ना भुगतान, बिजली कटौती, जले ट्रांसफार्मर, गलत बिलिंग और प्रदूषण की समस्याएं उठाईं। नवीन राठी ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और बिजली दफ्तरों पर तालाबंदी की जाएगी।