दमोह: रीवा: जैन साध्वी दुर्घटना मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, श्री राम उत्सव समिति ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Damoh, Damoh | May 30, 2026 दमोह में शनिवार को श्री राम उत्सव समिति एवं सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नागरिकों ने रीवा में जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।