जंक्शन थाना पुलिस ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर फर्जी वसीयत तैयार कर संपत्ति हड़पने के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादिया सरोज (50) पत्नी सुरेश कुमार निवासी पारीक कॉलोनी ने मुकदमा दर्ज करवाया है।