चूरू: ढाढ़र टोल नाके के पास पुलिस ने की कार्रवाई, तस्करी कर ले जाई जा रही क्विंटलों लकड़ी से भरे 5 वाहन पकड़े
Churu, Churu | Jun 16, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध रूप से लकड़ियों की तस्करी कर ले जा रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ढाढ़र टोल नाके के पास बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक सहित पांच वाहनों को पकड़ा है, जिनमें भारी मात्रा में लकड़ियां भरी हुई थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन लकड़ियों को हरियाणा ले जाया जा रहा था।