अररिया: कुसियार गांव के समीप जंगल में मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Jun 16, 2026 अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव के समीप जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिपक ऋषि (28 वर्ष), पिता बौना ऋषिदेव, निवासी दियारी, प्रमोद नगर, फाटक पुल के पास, वार्ड संख्या 11, अररिया के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।