राशमि: राशमी के मरमी-मुरोली में दो डंपरों की टक्कर, जनहानि नहीं, रॉयल्टी टीम के निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
राशमी क्षेत्र में मंगलवार देर रात बजरी ले जा रहे दो डंपर आपस में टकरा गए। यह हादसा मरमी-मुरोली के बीच रॉयल्टी निरीक्षण टीम द्वारा एक डंपर को अचानक रोके जाने के बाद हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि डंपरों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को दो डंपर बनास नदी से बजरी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मरमी-मुरोली के बीच रॉयल्टी निरीक्षण ट