गुना नगर: जिला अस्पताल में 'फर्जी मरीज' बनकर घुसा चोर, ऑक्सीजन मास्क लगाकर वार्ड में सोया और मोबाइल चोरी कर हुआ फरार
गुना जिला अस्पताल में मरीज बनकर घुसे एक शातिर चोर ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर वार्ड में रात बिताई और देर रात एक अटेंडर का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन सुरक्षा और पुलिस की कथित लापरवाही के चलते आरोपी भाग निकला। घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।