श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाज किया गिरफ्तार
आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एएसआई गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिंधी कॉलोनी में दबिश दी गई। यहां आरोपी राजन सिंधी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जि