गोला: ज्वेलर्स की दुकान के लूटकांड में शामिल दोनों बदमाशों को गोला पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, दोनों के पैर में लगी गोली
Gola, Gorakhpur | Apr 29, 2026 गोरखपुर में बुधवार की सुबह में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट के वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सहारनपुर के देवबंद निवासी मेहदी और रहमान के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।