किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने यौन अपराध में 66 वर्षीय दोषी को सुनाई 20 साल की सजा
Kishangarhbas, Alwar | Apr 5, 2026
किशनगढ़ बास जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने यौन अपराध में 66 वर्षीय दोषी को 20 साल का कारावास व 75000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मामला खुशखेड़ा थाने का है। घटना 10 नवंबर 2024 को हुई थी जिसके बाद पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।वकील की ओर से 11 गवाह के बयान दर्ज किए गए और 24 दस्तावेज 2 आर्टिकल प्रस्तुत किए गए थे।