बौसी थाना क्षेत्र के बरहमपुर में मंगलवार करीब 2:00 बजे दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान बबीता देवी, प्रेम कुमार, आयुष कुमार एवं अरुण यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद सभी को रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर स्थिति में बबीता देवी एवं अरुण यादव को रेफर किया गया