नानपारा: कजरी तीज के अवसर पर जंगली नाथ मंदिर का कोतवाल ने किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के जंगली नाथ मंदिर परिसर का प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। पांडव कॉलिंग जंगली नाथ मंदिर में कजरी तीज के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय मेला लगेगा। मेले में भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक निरीक्षण किया।