गिरिडीह: कबरीबाद माइंस चाकूबाजी मामले में CCL अधिकारी और गार्ड गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
क़बरीबाद माइंस में पिछले दिनों हुई झड़प और चाकू बाज़ी घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को ढाई बजे कोर्ट में पेश किया।जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया गया।