मानिकपुर: महाराणा प्रताप जयंती पर स्व0 संग्राम सिंह के हाथों गूंजा वीरता का संदेश, सर्व समाज ने किया नमन
मानिकपुर के महावीर नगर स्थित स्वर्गीय ठाकुर संग्राम सिंह के हाथा में शनिवार सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक बताया। इस दौरान भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया।