महुआडांड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन
उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में आगामी 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों को मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे पत्र जारी कर सहयोग की अपील की गई है।