रामपुर: रविवार को रामपुर में विभिन्न स्थानों पर चाइनीज़ माँझे की चपेट में आकर दो युवक हुए घायल
Rampur, Rampur | Feb 16, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर गेट पर मुहल्ला सराय जहांगीर निवासी मोटरसाइकिल सवार फ़राज़ चाइनीज़ माँझे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दूसरी घटना बरेली गेट के निकट की है जहां पर थाना भोट क्षेत्र निवासी सलीम चाइनीज़ माँझे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया।