पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश में आज से शुरू हुई धान खरीदी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले वर्ष सरकार 10 से 12 क्विंटल धान खरीद रही थी लेकिन कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर किसानों से बात की जिसके बाद सरकार ने 20 क्विंटल धान खरीदा ।इस वर्ष भी कांग्रेस खरीदी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है ।