किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में जजों ने स्कूल में जाकर छात्रों को सुनाई सच्ची कहानी, साइबर खतरे के प्रति किया सतर्क
Kishangarhbas, Alwar | Apr 10, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत कानूनी साक्षरता एवं समाजीकरण शिविर शुक्रवार का आयोजित किए गए। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इन शिवरों में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। मजिस्ट्रेट ने साइबर फ्रॉड की बच्चों को कहानियां भी सुनाई।