बहराइच: चेतरहिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतरहिया इलाके में सन्दिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। रुपईडीहा पुलिस ने शनिवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।