बहराइच: हसुलिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, वन विभाग पर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसुलिया के ग्रामीणों ने काफी संख्या में DM कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रही है। जबकि उन्होंने इसकी शिकायत तहसील स्तर पर भी की। लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। जिसे परेशान होकर अब जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।