मुंगेर: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, आपदा मित्रों की तैनाती नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Munger, Munger | Jun 29, 2026 ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह से ही मुंगेर के किला परिसर स्थित बबुआ गंगा घाट, सोझी गंगा घाट, कष्टहरणी गंगा घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जात