कसडोल: कसडोल में 30 वर्षों से जारी सांग बाना ज्वारा विसर्जन की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ गतवा तालाब में हुआ विसर्जन
नगर में धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक शीतला माता सांग बाना ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। शीतला माता सांग बाना ज्वारा उत्सव समिति द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर से भव्य बाना विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गतवा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ ज्वारा का विसर्जन किया गया।