अमरवाड़ा हज यात्रा करने के बाद वापस आए हाजियों का का नगर वासियों ने किया इस्तकबाल
अमरवाड़ा नगर से लगभग दो माह पूर्व हज यात्रा में गए मुस्लिम अनुयायियों का वापस अपने शहर आने पर हाजियों का नगर के गणमान्य नागरिक और अंजुमन कमेटी और मुस्लिम समुदाय के द्वारा इस्तकबाल कर स्वागत सत्कार किया गयाl जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा नगर के नई आबादी निवासी प्रतिष्ठित नागरिक मोहम्मद आसिफ खान अपनी बेगम एफ खान और शेख जिब्राइल ठेकेदार अपनी बेगम के साथ मक्का मदीना हज यात्रा में गए हुए थे और लगभग 55 दिन की सफलतम यात्रा करने के बाद जब वापस लौट कर आए तो अंजुमन कमेटी अमरवाड़ा के साथ नगर वासियों और गणमान्य द्वारा शुभकामनाएं दी गई इस मौके पर अमरवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्रजैन, पूर्व सदर आरिफ शाह, इरशाद खान, राजा खान, नगर भाजपा महामंत्री आशु चचड़ा, अंकुर जैन चेतन चचड़ा ,डॉ जुबेर मलिक एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे l
#amarwaracity #madhyapradesh #explorepage✨ #instagramindia #instagramindia