रावतसर: विश्व पर्यावरण दिवस पर गृह रक्षा प्रशिक्षण उप केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर शुक्रवार को कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा के निर्देशानुसार गृह रक्षा दल जवानों द्वारा गृह रक्षा प्रशिक्षण उप केंद्र रावतसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत फलदाय व छायादार पेड़ लगाए गए व आमजन से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षित करने की अपील की गई है ।