सीतापुर: सपा महासचिव अनूप गुप्ता ने महोली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के महासचिव अनूप गुप्ता ने महोली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की है अनूप गुप्ता के अनुसार महोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15000 वोट फर्जी जोड़े गए हैं सपा के द्वारा कराए गए सत्यापन के अनुसार एक ही व्यक्ति के नाम के वोट 8 से 10 जगह पाए गए है।