वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी और अधिकारियों के उदासीन रवैये के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया जब खानपुर पकरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी पर दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया।