अंबाह: नगर के परेड जैन मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह, 17 विद्यार्थी सम्मानित
Ambah, Morena | May 20, 2026 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा श्री परेड जैन मंदिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 17 मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। परम पूज्य विगुण सागर जी महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा और सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।