महोबा: महोबा के सलारपुर में कच्चा मकान गिरा, मरम्मत कर रहे 3 लोग मलबे में दबे, गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 महोबा जनपद के सलारपुर गांव में एक कच्चा मकान गिरने से मरम्मत कर रहे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय तीनों मकान की छत में लठा डाल रहे थे। घायलों में सलारपुर निवासी 33 वर्षीय कमलेश, उसकी पत्नी 30 वर्षीय अनुसुईया और श्रमिक 30 वर्षीय अखिलेश शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है।