खाजूवाला: मोबाइल देने से मना करने पर युवक ने पी लिया जहर, गंभीर हालत में इलाज जारी
खाजूवाला थानाक्षेत्र क्षेत्र के 26BD गांव में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय सुमीत नायक ने घर पर मोबाइल फोन देने से मना किए जाने पर खेत में बनी ढाणी में जाकर कीटनाशक दवा पी ली। घटना के बाद परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से पीबीएम रेफर कर दिया है।