मधेपुरा के गम्हरिया में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर बुधवार दोपहर चिकनी फुलकाहा और भागवत चौक समेत कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात जांचे गए, संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया।