भरतपुर: भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत
भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रारह बॉर्डर पर कार पलटने से हुआ। कुम्हेर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का जिला अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी।