देवली: *टोंक: घाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*
Deoli, Tonk | Jun 29, 2026 एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत घाड़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने इलाके के ग्राम इकबालगंज से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। मौके से बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।