पूरनपुर: सेना के जवान से पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। पेट्रोल पंप किराए पर दिलाने का झांसा देकर भारतीय सेना के एक जवान से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर ता. जटपुरा निवासी तौहीद खां ने आरोप लगाया कि उनके परिचित गुफरान पुत्र कमर हुसैन निवासी नवदिया नवाजपुर, थाना खुटार (शाहजहांपुर) ने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप किराए पर दिलाने का भरोसा दिया।