देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बुलेट बरामद
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से वाहन चोर को चोरी की गई बुलेट के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार उर्फ सुनील पुत्र उमेद सिंह निवासी श्रीनगर पौडी गढवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वादी अनुज कुमार निवासी लेन नंबर-3 गणपति एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने 25 जनवरी, 2024 को बुलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।