देहरादून: बीजेपी की योजनाओं पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल ने कहा, चुनाव में बीजेपी की जुमलेबाजी नहीं आयेगी काम
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की योजनाओं पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल का कहना है कि इस बार के चुनाव में भाजपा की जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली है। इस बार के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी और राज्य की जनता इस बात को निश्चित रूप से समझ रही है 2024 में भारतीय जनता पार्टी को हराना जरूरी है।