देहरादून: विजयपाल सजवान के इस्तीफा देने को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा, इस्तीफे की वजह वह बेहतर बतायेंगे
विजयपाल सजवान के कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा क्यों दिया है इस बारे में वह ही बेहतर बता सकते हैं लेकिन यदि उन्हें कोई परेशानी थी या फिर उनके कुछ सुझाव थे तो सजवान को पार्टी फोरम में रखना चाहिए था कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनका मान सम्मान बढ़ाया है।