कर्वी: चित्रकूट कर्वी पुलिस ने नानाजी देशमुख श्रद्धाकेंद्र में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को सामान समेत किया गिरफ्तार
चित्रकूट में कर्वी कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 3 अप्रैल शाम 5:40 बजे नानाजी देशमुख श्रद्धाकेन्द्र से दोनों पकड़े गए।आरोपियों के पास से टोटियां, ताले, पाइप व सरिया बरामद हुआ। पूछताछ में नशे के लिए चोरी करना कबूल किया। शनिवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।