झांसी: कांग्रेसियों ने नावाबद थाने में शिकायती पत्र दिया, बीजेपी नेता पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Jhansi, Jhansi | Jan 6, 2025 सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी झांसी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व सांसद एवं दिल्ली कालकाजी विधानसभा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी द्वारा अपने भाषण में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का नाम लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया गया।